फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल कर स्वच्छता के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में शुक्रवार को छात्रों ने रैली निकालकर स्वच्छता, स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए जागरूक किया। शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने छात्रों को एनएसएस के आदर्शों से सीख लेने की नसीहत दी।
विज्ञापन

सिकरारा: जीबी पंत पीजी कालेज प्रतापगंज के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता जागरूकता के लिए रैली निकाली। हाथ में स्वच्छता जागरूकता लिए नारा लगाते हुए छात्रों ने गांव का भ्रमण किया। इससे पहले रैली को प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। नारे के साथ सुरतासापुर, देवीगंज, भरतपुर सिकरारा चौराहा, इटहवाँ आदि गावों का भ्रमण किया। इस मौके पर डा. रविकांत राय, डा. सुभाष वर्मा, डा. अनंत प्रकाश दुबे, डा. अरुण कुमार, डा. राजेन्द्र उपाध्याय, मो. शकील तथा प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
थानगद्दी: जनता पीजी कालेज रतनूपुर छात्रों ने स्वच्छता रैली डा. मनीष गुप्त और डा. सुनीता कुमारी के नेतृत्व में निकालकर दलित बस्ती महुली में घर घर जाकर सफाई के लिए जागरूक किया। इस मौके पर डा. अजय यादव, डा. धीरेंद्र सिंह, डा. संध्या सिंह, निशा साहू, सुनीता राजभर, संजय मौर्य,सुनीता सिंह,मणिशंकर व अमित उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बक्शा: चुरावनपुर स्थित मां गुजराती पीजी कालेज में शिविर में छात्रों ने गोरियापुर, कौली एवं सड़ेरी गांवों में स्वच्छता, पर्यावरण एवं बाल शिक्षा के लिए दीवारों पर लेखन कार्य कर लोगों को जागृत किया। इस मौके पर डा. रीता अस्थाना, डा. आलोक कुमार दूबे, राजमणि यादव, डा. दिनेश, इन्द्रभान यादव, मनीष मिश्र, डा. इन्द्रकुमार सिंह, केशरी यादव आदि मौजूद रहे।
सरजू प्रसाद महाविद्यालय कचगांव में शिविर लगाकर छात्रों को शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया गया। प्राचार्य डा. अशोक सिंह ने छात्रों का अनुशासन का पाठ पढ़ाया। इस मौके पर हरेकृष्ण अस्थाना, संध्या सिंह, अवधेश पांडेय, अनिल यादव, राजेंद्र यादव, बबिता, सुनील यादव आदि मौजूद थे। धर्मापुर के बाबा गणेश दत्त पीजी कालेज में छात्रों ने रैली निकलाकर सभी को शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया। राम समुझ पीजी कालेज भगवानपुर के शिविर में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। डा. शशिभूषण उपाध्याय, डा. रमेश कुमार मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें