फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीसी दफ्तर से करेंगे परीक्षा की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति अब अपने कार्यालय में बैठकर ही सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी खुद कर सकेंगे। इसके लिए उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को सीसी टीवी कैमरा लगवा कर विश्वविद्यालय की वेबसाइट से इंटरलिंक कराने का निर्देश दिया है। इसकी जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। यह टीम परीक्षा केंद्रों पर जाकर जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय को सौंपेगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की परीक्षा 12 मार्च से शुरू हो रही है। इसके पहले ही कालेजों को सीसी टीवी कैमरा लगवा कर उसकी सूचना विवि को देनी है। परीक्षा में पांच जिलों के 805 कालेजों के पांच लाख पैंतीस हजार, चार सौ पैंतीस छात्र छात्रा परीक्षा में शामिल होंगे। विवि की मुख्य परीक्षा के लिए कितने कालेजों ने सीसीटीवी कैमरा लगवा लिया है और कितने कालेज अभी तक कैमरा नहीं लगवा पाए हैं, इसकी जांच के लिए विवि ने चार टीमों का गठन किया है। जौनपुर में डा. आलोक सिंह, डा. विजय तिवारी, गाजीपुर में डा. डीआर सिंह और डा. सुरेंद्र सिंह यादव, आजमगढ़ में डा. उदयभान यादव और डा. असरफ अली, मऊ में डा. जियाउल और डा. एसपी यादव लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरा लगने के बाद इस नई व्यवस्था से इंटरनेट के माध्यम से कुलपति किसी भी परीक्षा केंद्र का लाइव अपने कार्यालय की स्क्रीन पर देख सकेंगे।
इनसेट---
नकल पर रहेगी नजर
जौनपुर। विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा पारदर्शी तरीके के कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। जिसके लिए विवि ने सीसी टीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया है। परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल की शिकायत मिलती थी। जिसे लेकर उड़ाका दल और केंद्र व्यवस्थापकों के बीच झड़प भी हो चुकी है। विगत वर्ष की परीक्षा में 58 कालेज नकल के आरोप डिबार किए गए थे।
विज्ञापन

इनसेट---
300 कालेजों में लगे कैमरे
जौनपुर। विश्वविद्यालय के निर्देश के बाद भी अभी तक केवल 300 कालेजों ने ही सीसी टीवी कैमरा लगवाकर उसकी सूचना विवि को दी है। करीब पांच सौ कालेज ऐसे हैं, जहां अभी तक न तो सीसी टीवी कैमरा लगवाया और न ही उसकी सूचना विवि प्रशासन को दी। कालेजों के हर कमरे में एक सीसी टीवी कैमरा लगवाने के निर्देश दिया गया है। उधर विश्वविद्यालय परिसर में परीक्षा के साथ सभी गतिविधियों की निगरानी के लिए 200 कैमरे लगा दिए गए हैं। प्रशासनिक भवन, विज्ञान संकाय, एमबीए भवन, फार्मेसी संस्थान, इंजीनियरिंग संस्थान परिसर और कुछ आवासीय परिसर में कैमरे लगाए गए हैं।
कोट-----
परीक्षा के लिए जो कालेज सीसी टीवी कैमरा नहीं लगवाएंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से पहले कालेजों को इसकी सूचना विवि को देनी होगी कि उनके यहां कैमरा लग चुका है और वह परीक्षा कराने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

संजीव कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक पूविवि जौनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें