फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमपुर रजवाहा में दो वर्ष ने नहीं छोड़ा गया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर/ घनश्यामपुर। शारदा सहायक खंड 36 भीमपुर रजवाहा में पानी नहीं छोड़े जाने से दो दर्जन से अधिक गांवों के किसानों की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। जिन किसानों के पास निजी साधन है वे फसलों की सिंचाई कर ले रहे हैं लेकिन जिनके पास सिंचाई का कोई साधन नहीं है उनके सामने फसल को बचाने की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

सिंचाई महकमा इस समस्या पर चुप्पी साधे हुए है। सूख रही फसल को देखकर किसान विभाग को कोस रहे हैं। ग्राम कठार निवासी हरिहर प्रसाद सिंह, बिठुआ कला निवासी प्रीतम यादव, भलुआही निवासी उन्नत सिंह, सरोखनपुर निवासी अमरबहादुर सिंह आदि ने ने बताया कि किसानों के लिए यह नहर बेमतलब साबित हो रही है। जलस्तर नीचे होनें के कारण पम्पिंगसेट पानी ही नहीं उठा रहा है। यदि लोग सबमर्सिबल का कनेक्शन लेना चाह रहे हैं तो ब्लाक डार्कजोन होने के कारण बिजली विभाग कनेक्शन नहीं दे रहा है। पीली नदी सूखने के कारण करनपुर, खजुरन, पहितियापुर, मरगूपुर, रामपुर, कस्तूरीपुर, दुगौली कला आदि दर्जनों गांव में सिंचाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें