फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क पर फंसा ट्रक, चार घंटे जाम रहा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। फैजाबाद-शाहगंज मार्ग पर ताखापूरब गांव के निकट खोदकर छोड़ी गई सड़क पर बुधवार को दो ट्रक एक साथ फंस गए। इससे पूरा शहर जाम हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रकों को किनारे करवाकर करीब चार घंटे बाद यातायात को बहाल करवाया। इस दौरान शाहगंज फैजाबाद मार्ग पर वाहनों की लंबी तकार लग गई थी।
विज्ञापन

दुद्धी-लुंबिनी मार्ग पर बेलवाई से जौनपुर तक सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। शाहगंज कस्बे में ताखा पूरब गांव के पास सड़क खोदकर बालू फैलाकर छोड़ दी गई है। बुधवार को सुबह उधर से गुजर रही दो ट्रक अगल-बगल बीच सड़क पर फंस गए। ट्रकों का पहिया सड़क पर बने गड्ढे में धंस गया जिससे आवागमन बाधित हो गया। वाहनों की कतार शाहगंज कस्बे तक पहुंच गई जिससे शहर के अन्य सड़कों पर भी जाम लगने लगा। आजमगढ़, सुल्तानपुर और जौनपुर मार्ग पर भी जाम का असर रहा। शहर में बाइक सवार गलियों से होकर निकलना चाह रहे थे जिससे गलियों में भी जाम लग गया। जाम की खबर पर पहुंचंी पुलिस ने किसी तरह क्रेन की मदद से दोनों ट्रकों को सड़क के किनारे लगवाया तो चार घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। जाम के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें