फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से निपटने का आखिर कब बनेगा प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। सुबह और शाम शहर जाम में कसमसाता रहता है लेकिन जिले के हुक्मरान इससे बेखबर बने हुए है। जाम से निपटने के लिए प्रशासन और पुलिस के पास कोई प्लान नहीं है। नईगंज से सिपाह तक के बीच की दूरी महज पांच किलोमीटर है लेकिन इलाहाबाद और आजमगढ़ की से आने वालों को इस दूसरी को तय करने में 35 से 40 मिनट लग जाते हैं। स्कूली बच्चों को रोजाना इस परेशानी से दो-चार होना पड़ता है।
शहर में जाम के कई प्वाइंट हैं। पॉलीटेक्निक, ओलंदगंज, नईगंज तिराहा, जेसीज चौराहा, कोतवाली, सिपाह, सब्जी मंडी, पचहटियां, पुरानी बाजार में सुबह-शाम जबरदस्त जाम लगता है। जाम संभालने के लिए यातायात पुलिस की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मियों और होमगार्ड की संख्या 50 से अधिक है लेकिन राहगीरों को राहत नहीं मिलती। यातायात पुलिस के सिपाही जाम खत्म कराने में कम और जुर्माने की रसीद काटने में ज्यादा रुचि लेते हैं। इस वजह से जाम बेकाबू रहता है। जाम में फंसकर स्कूली छात्र, महिलाएं, राहगीर परेशान होते रहते हैं। हर कोई आगे जाने की होड़ में ओवरटेक करके जाम में फंस जाता है। ऐसे लोगों के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं होती। जाम को लेकर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त बैठक तो हुई लेकिन कोई ठोस प्लान नहीं बन सका।
विज्ञापन



इन कारणों से लगता है जाम
जौनपुर। जेसीज चौराहे पर रोडवेज की बसों द्वारा सड़क पर ही सवारी भरने, पॉलीटेक्निक पर चारों तरफ से वाहनों के आने जाने, वाजिदपुर में रोड पर भारी वाहन खड़ा करने और ओलंदगंज में सड़कों पर अतिक्रमण की वजह से जाम लगता है। सिपाह से नईगंज तक गौर किया जाए तो तकरीबन 100 फुट चौड़ी रोड पर 50 फुट पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। सिपाह में सड़क पर भारी वाहन और छोटे वाहन खड़े किए जाते हैं। ठेले वाले ही सड़क पर ही लगाकर अपनी दुकानदारी करते हैं। जिसकी वजह से आए दिन जाम लगता है। सिपाह के आगे क्रासिंग पर स्कूल के वाहन सड़क पर ही खड़े रहते हैं। इसके अलावा दोनों तरफ लोहे की बैरिकेडिंग भी स्कूल प्रशासन ने कर रखा है। जिससे आए दिन जाम लग जाता है।
विज्ञापन


जाम की समस्या गंभीर है। इससे निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस की तैनाती की गई है। लोगों को भी यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। ऐसा नहीं करने की वजह से जाम हर रोज लगता है। इस संबंध में यातायात प्रभारी और थानाध्यक्षों को जाम से निजात दिलाने का निर्देश दिया गया है।-केके चौधरी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें