फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश गए युवक का को ई पता नहीं, परिजन हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धर्मापुर। कांट्रैक्ट वीजा पर तीन माह पहले यूनाइटेड अरब अमीरात गए युवक का कुछ अता पता नहीं चल रहा है, जिससे परिवार के लोग परेशान हैं। लापता जुबैर की पत्नी शकीना ने जिलाधिकारी के प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

केराकत कोतवाली क्षेत्र के उदियासन गांव निवासी जुबैर हाश्मी तीन महीने पूर्व नवंबर 2017 में आजमगढ़ जिले के लालगंज कटौली निवासी एहसान अहमद के साथ अरब के शारजाह शहर गया था। आरोप है कि एहसान करीब ढाई महीने बाद ही घर लौट आया। उसने फोन से जुबेर की पत्नी शकीना बनो को बताया कि उसका शौहर वहां बीमार हो गया है। उसकी हालत बहुत नाजुक है। वहां आईसीयू में भर्ती है। जब एक हप्ते बाद शकीना ने एहसान को फोन कर अपने पति का दोबारा हाल चाल जानना चाहा तो उसने कहा कि अभी उसकी बात नहीं हुई है। फोन कर के दोबारा वह बताएगा। उसके बाद से शकीना कई बार एहसान को फोन की लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। नही उसके पति का ही कोई हालचाल मिल रहा है। अपनी समस्या को लेकर शकीना डीएम ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें