फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहगंज कोतवाली के मडवा मोउद्दीनपुर में हुई घटना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। मड़वा मोउद्दीनपुर गांव में शुक्रवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर युवक को घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

मडवा मोउद्दीनपुर गांव निवासी राकेश सिंह पप्पू (32) शुक्रवार की रात करीब दस बजे कहीं से लौट रहे थे। वह अपने गांव के पास पहुंचे थे तभी बाइक सवार अज्ञाद बदमामों ने उन्हें रोककर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। खून से लथपथ युवक जमीन पर गिरकर तड़फड़ाता रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस और क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल युवक को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया । पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का मानना है कि फायरिंग भले हुई हो लेकिन युवक को चोट धारदार हथियार से लगी है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। पीड़ित युवक और उसके परिवार के लोग भी यह नहीं बता पा रहे हैं कि किसने और क्यों इस घटना को अंजाम दिया। क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें