फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि के 47 शिक्षक खाली करेंगे आवास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय कैंपस में आवासों में कब्जा जमाएं 47 शिक्षक और कर्मचारी को आवास खाली करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। कार्य परिषद के निर्णय पर विश्वविद्यालय आवास आवंटन समिति ने शिक्षक और कर्मचारियों को पत्र जारी कर एक सप्ताह के भीतर आवास खाली करने को कहा है। कैंपस में आवासों का अनियमित तरीके से आवंटन किया गया है। तमाम शिक्षक और कर्मचारी बिना आवंटन के ही ताला तोड़कर आवासों में कब्जा जमाए हुए हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारियों के लिए टाइप एक, टाइप दो और टाइप तीन के करीब सौ आवास हैं। आवास आवंटन के लिए एक समिति है, जो यह तय करती है कि किसे किस टाइप का आवास आवास आवंटित किया जाए। कुछ शिक्षक और कर्मचारियों को मानक के तहत आवास का आवंटन किया गया है। लेकिन कुछ शिक्षक और कुछ कर्मचारी बिना आवंटन के ही आवस पर कब्जा किए हुए है। इस बात को आवास आवंटन समिति ने कार्य परिषद में उठाया था। कार्यपरषिद ने तय किसा है कि जिन शिक्षकों और कर्मचारियों को मानक के तहत आवास का आवंटन किया गया है उन्हें छोड़कर शेष आवासों को खाली कराया जाए। समिति के सूत्रों के मुताबिक 47 ऐसे आवास हैं, जिनमें शिक्षक और कर्मचारी बिना आवंटन के रह रहे हैं। कार्य परिषद के निर्देश पर आवास आवंटन समिति ने ऐसे शिक्षकों और कर्मचारियों को पत्र जारी कर आवास खाली करने का निर्देश दिया है जो बिना आवंटन के ही आवासों में काबिज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें