फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधानी से चलाएं वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में गुरुवार को आयोजित कार्यशाला में सड़क सुरक्षा संबंधित नियमों के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। जागरूकता के लिए लोगों में परचे बांटे गए।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सौरभ कुमार ने कहा कि वाहन चलाने के पूर्व उसके टायर, ब्रेक और स्टेयरिंग की जांच अच्छी तरह से कर लें। वाहन के सभी कागजात साथ लेकर चलना न भूलें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और वाहन चलाते समय मोबाइल या ईयरफोन का इस्तेमाल कदापि न करें। एआरएम रोडवेज केशरीनंदन चौधरीने कहा कि समय बहुमूल्य है पर जीवन अमूल्य है। यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं और यात्री लटक कर यात्रा न करें। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अनिल कुमार राय ने बताया कि प्रतिबंधित क्षेत्रों में हार्न न बजाएं। बीमारी की हालत में वाहन न चलाएं और मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर देखने के बाद ही पार करें। यात्री व मालकर अधिकारी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हेलमेट लगाकर ही सड़क पर दो पहिया वाहन चलाएं। कार्यालय के वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कार्यशाला में वरिष्ठ सहायक जयसिंह, शुएबा खातून, अजीत यादव, मो. जफर खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें