इफ्को द्वारा गुरुवार को धर्मापुर ब्लाक में किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना सहित आधुनिक ढ़ंग से खेती किसानी का कार्य करने की जानकारी दी गई। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा के कृषि बैज्ञानिक डा. सुरेश कन्नौजिया व वैज्ञानिक डा. संदीप ने किसानों को जानकारी दी। वहीं रवि शर्मा ने आधुनिक खेती में कृषि रक्षा रसायनों के महत्वा पर प्रकाश डाला। इफ्को वाराणसी के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक आरके श्रीवास्तव ने इफ्को के उत्पादों के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इफ्को निदेशक राजकुमार त्रिपाठी व संचालन क्षेत्रीय प्रबंधक डा. डीके सिंह ने किया। इस अवसर पर रवि शर्मा, कमलेश यादव, नीरज मौर्य, दीपक सिंह, दिलीप दुबे, जियाराम यादव, संतोष सिंह, जियालाल मौर्य, शंकर यादव आदि उपस्थित रहे।