फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंघई से इलाहाबाद के लिए शुरू होगी रोडवेज सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
जंघई रेलवे स्टेशन से इलाहाबाद जाने के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू होगी। इसके लिए जंघई में रोडवेज बस स्टेशन का सर्वे जल्द हो सकता है। जंघई के महुआपुर निवासी आकाश दुबे ने पोर्टल के जरिए शिकायत किया था कि जंघई रेलवे स्टेशन से रोडवेज बस का संचालन शुरू कराया जाए। साथ ही जंघई में रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण कराया जाए। जिसको संज्ञान में लेकर प्रबंध निदेशक राज्य सड़क परिवहन निगम लखनऊ ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधन सिविल लाइन डिपो इलाहाबाद को सर्वे कराने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने कहा कि जंघई से इलाहाबाद के बीच यात्रियों की भीड़ का सर्वे कराकर बस का संचालन शुरू कराया जाएगा। जंघई स्टेशन पर कई ट्रेनों का ठहराव होता है। जिसके कारण यात्रियों को यात्रा करने में काफी असुविधा होती है। इसे देखते हुए रोडवेस स्टेशन की स्थापना करने की मांग उठती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें