फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीनों के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रमेश मिश्र ने बदलापुर तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। राजस्व की कम वसूली करने वाले अमीनों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश तहसीलदार चंद्रशेखर यादव को दिया। उन्होंने सब से पहले एसडीएम कोर्ट में सीआरपीसी से संबंधित मामलों जैसे पथरगड्डी , राजस्व संहिता आदि की पत्रावलियों का निरीक्षण किया। इसके बाद तहसीलदार न्यायालय में पहुँच कर धारा 34, धारा 67 जैसी पत्रावलियों की वस्तु स्थिति सहित मिसिलबन्द का आंकलन किया। नायब तहसीलदार के न्यायालय में पत्रावली को देखा। रजिस्ट्रार कार्यालय में अभिलेख सहित खतौनी के मुताबिक अमल दरामद की स्थिति की जानकारी ली। राजस्व वसूली की प्रगति खराब पाए जाने पर नाराजगी जताई। बड़े बकायेदारों की पत्रावलियों में चेक लिस्ट न पाए जाने पर तहसीलदार को तत्काल उन पत्रावलियों में चेक लिस्ट लगवाने के साथ वसूली करने को कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष रजिस्ट्री बैनामा कम होने के कारण राजस्व में कमी आयी है। एडीएम मिश्र ने निरीक्षण के दौरान मुकदमों के निस्तारण की स्थित खराब पायी। इस मौके पर एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी, तहसीलदार चंद्रशेखर यादव, नायब तहसीलदार कृष्णराज सिंह यादव, सब रजिस्ट्रार पीके सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें