फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समता मूलक समाज के प्रणेता थे संत रविदास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। संत रविदास जयंती पर जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भंडारी स्टेशन से पालकी और जुलूस निकाल कर नगर का भ्रमण किया। मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास आजीवन भेदभाव और उंच-नीच की भावना का विरोध किया। समाज में एकरूपता और आपसी भाईचारा को बढ़ावा देेने के लिए काम किया। उनके विचार आज भी सभी के लिए अनुकरणीय हैं।
टीडी पीजी कालेज में संत रविदास जयंती पर वक्ताओं ने उनके जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। डा. सरोज सिंह ने कहा कि संत रविदास का जीवन देश के लिए समर्पित रहा। समाज में आपसी भाईचारा स्थापित करने के लिए वह हमेशा काम करते रहे। डा. आरएन ओझा, डा. हरिओम त्रिपाठी, डा. अजय दुबे, डा. अरुण कुमार सिंह, डा. सुधांशु सिंह, डा. ओपी सिंह, डा. रमेश सिंह, डा. एनडी पाठक, डा. अनुराह सिंह, डा. दलसिंगार सिंह, डा. सुषमा सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन डा. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज में प्राचार्य डा. विष्णु चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में रविदास जयंती मनाई गई। इस मौके पर डा. मायनंद उपाध्याय, डा. अभय प्रताप सिंह, डा. मनोज वत्स, डा. जेपी शुक्ल, डा. राघवेंद्र सिंह, डा. गार्गी त्रिपाठी, डा. अजय मिश्र आदि मौजूद थे।
हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष डा. अनिल दुबे की अध्यक्षता में पक्का पोखरा शिव मंदिर पर और अंबेडकर तिराहे पर साफ सफाई की गई। इस मौके पर प्रिंस सिंह, उपेश सोनकर, अखिलेश मिश्र आदि मौजूद थे। प्रसाद इंस्टीट्यूट एवं टेक्नोलॉजी संस्थान में संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसे टीडी कालेज के प्रो. डा. हरिओम त्रिपाठी ने संबोधित किया। इस मौके पर संस्थान की कुलसचिव रजनी, अनुज कुमार मित्तल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
संत रविदास धर्मशाला केरारकोट में जयंती धूमधाम से जयंती मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। भंडारी से जुलूस निकाला गया। डा. लाल बहादुर सिंद्धार्थ, दीपचंद राम, पल्टूराम, अशोक कुमार, राममूरत, आदि मौजूद थे। राम समुझ भारती ने आभार जताया।
थानागद्दी: केराकत के दक्षिणांचल में स्थित रविदास मंदिरों, विद्यालयों में संत रविदास की जयंती मनाई गई। बेहड़ा और देवराई गांव में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने बस्तियों में जाकर कार्यक्रम आयोजित किया। रविदास मैदान टिकरा स्थित मंदिर के सामने भजन कीर्तन सबद से रविदास जयंती कार्यक्रम की शुरुआत हुई। चन्दवक के देवराई में संत रविदास जयंती पर झांकियां निकली।
जलालपुर:छ कुटीर पीजी कॉलेज चक्के में प्राचार्य डा. बीएन पांडेय की अध्यक्षता में संत रविदास मनाई गई। उन्होंने कहा कि रविदास के उपदेश अनुकरणीय हैं। गोष्ठी में डा. रमेश चंद्र, डा. राघवेंद्र पांडेय, डा. एसपी मिश्र, अखिलेश पांडेय, डा. अमरेश कुमार, डा. राजेश कुमार खरवार, पूनम सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन डा. सूर्य प्रकाश मिश्रा ने किया।
मछलीशहर: तहसील परिसर के अलावा फौजदार इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सीताराम यादव तथा नन्दलाल का पूरा में भाजपा नेताओं ने गोष्ठी का आयोजन किया। उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अधिवक्ता हरिनायक तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, सरजू प्रसाद विंद, नागेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, सुरेश प्रताप सिंह, दयाराम पाल, कमलेश कुमार, सतिराम, सुरेन्द्र बहादुर, मो.मतीन, सूबेदार पटेल, सतीश, हरिहर नाथ, अनुराग श्रीवास्तव, रघुनाथ, राजबली आदि ने बिचार व्यक्त किया। अध्यक्षता हरिनायक तिवारी ने की।
सिंगरामऊ: राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज में डा. राकेश सिंह की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। पीजी कालेज के प्राचार्य डा. एनके सिंह ने संत रविदास को एक महान संत बताया। इस मौके पर डा. राकेश सिंह, डा. एसपी सिंह, डा. प्रमोद यादव, मनीष सिंह, संजय कुमार मिश्र, कुमार राज पांडेय आदि मौजूद थे। संचालन डा.अंजनी कुमार मिश्र ने किया।
विज्ञापन

मडिय़ाहूं: प्राथमिक विद्यालय गौहर बेलवां में बौद्ध महासभा की ओर से गोष्ठी का आयतोजन किया गया। वाराणसी मंडल के संयोजक दूधनाथ गौतम ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता ग्राम प्रधान जितेंद्र गौतम ने किया। संचालन जिला संरक्षक विद्याशंकर बौद्ध ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें