फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच फरवरी तक सीसी टीवी कैमरा लगवाएं कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में उन्हीं कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, जहां सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। कैमरे लगवाने के लिए 31 जनवरी तक की तिथि तय की गई थी लेकिन इस अवधि में महज 100 महाविद्यालयों ने ही कैमरे लगवाए। अब विश्वविद्यालय ने इसकी तिथि बढ़ाकर पांच फरवरी तक कर दी है। इस अवधि में कैमरे लगाकर सूचना नहीं देने वाले कॉलेजों को केंद्र बनाने से वंचित कर दिया जाएगा। परीक्षा संचालन समिति की बैठक में परीक्षा केंद्रों की सूची को अंतिम रूप दिया जाना है। विश्वविद्यालय उससे पहले ज्यादातर कॉलेजों में कैमरे लगवा देना चाहता है। बुधवार को विश्वविद्यालय ने सीसी टीवी कैमरा लगवाने के लिए कॉलेजों को पत्र जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में 748 कालेजों के 5 लाख 54 हजार छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षाएं दस मार्च से शुरू होगी। पांच जनपदों आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर और इलाहाबाद के 748 कालेजों के छात्र परीक्षा में बैठेंगे। इन्हीं कालेजों को परीक्षा केंद्र भी बनाया जाना है। सत्र 2017-17 में विवि से कुल 708 कालेज संबद्ध थे, जिसमें से 674 कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। चालू सत्र की परीक्षा में कालेजों की संख्या बढ़ककर 748 हो गई है। विवि प्रशासन ने पहले साफ कर दिया था कि विवि की मु्ख्य परीक्षा में उन्ही कालेजों को केंद्र बनाया जाएगा जो समय से सीसी टीवी कैमरा लगवाकर सूचना विवि को उपलब्ध करा देंगे। विवि के निर्देश के बाद भी कुछ ही कालेजों ने सीसी टीवी कैमरा लगवाया है।
विज्ञापन


पांच फरवरी तक कालेजों को सीसी टीवी कैमरा लगवाना है। सभी कालेजों को पत्र भेज दिया गया है। कालेज सीसी टीवी कैमरा लगवा कर सूचना उपलब्ध कराएंगे उसके बाद ही केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू होगी। गुरुवार को जिलेवार कालेजों को फिर सूचना भेज दे दी गई।
विज्ञापन

संजीव कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक पूविवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें