डोभी/केराकत। वाराणसी मण्डल के अपर कमिश्नर प्रशासन ओम प्रकाश चौबे ने गुरुवार को केराकत तहसील और क्षेत्र पंचायत कार्यालय डोभी का निरीक्षण किया। डोभी कार्यालय में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। बाहर से आने वाली डाक को कंप्यूटर में फीड कराने का निर्देश दिया।
तहसील संग्रह कार्यालय का रजिस्टर देखा जिसमें संग्रह अमीन राजेश कुमार सोनकर का रजिस्टर 2016 तक पूरा था जबकि 2017 का अधूरा विवरण लिखा था। उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया। आरसी दर्ज न होने पर कहा कि संग्रह कार्यालय में आई आरसी रजिस्टर में दर्ज करें। इसके बाद आर के दफ्तर के अभिलेख कक्ष में रखे पुराने दस्तावेजों को देखा। नायब तहसीलदार बयालसी के आलमारी में रखा सभी कागजात देखा। 3 दिन के अन्दर नोटिस कम्प्यूटर पर चढ़ाएं और समय से नोटिसों की तामिला कराएं। नजारत के फाइलों का अवलोकन करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। सरकार के मंशानुसार कार्य करने का निर्देश दिया।
डोभी: अपर आयुक्त ने क्षेत्र पंचायत डोभी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थापना अनुभाग में फाइलों के ऊपर धूल देख नाराजगी जताई। कर्मचारियों को चेतावनी दी और कार्यालय में साफ सफाई रखने का निर्देश दिया।कहा कि फाइलों के रखरखाव में लापरवाही न करेें। किसी भी फाइल के फटने से दस्तावेज गायब हो जाता है। जिससे लोगों को परेशानी होती है। इसके अलावा समाज कल्याण से सम्बंधित अभिलेखों का निरीक्षण किया। एडीओ समाज कल्याण नगीना राम को गाड फाइल बनाने का निर्देश दिया। कहा इस फाइल में समय-समय पर अधिकारी शासनादेश से अवगत हो सकेेगें। इस दौरान पूरे परिसर को स्वच्छ रखने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर एसडीएम मंगलेश दूबे,खण्ड विकास अधिकारी राजीव शर्मा, समस्त एडीओ व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।