फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर समापन पर हुआ रंगारंग कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। तिलकधारी महिला महाविद्यालय में सात दिवसीय शिविर के समापन के अवसर पर स्वयं सेविकाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक अशोक सिंह ने की। कहा कि सेवा की भावना तो भारतीय परंपरा में आदिकाल से है। परंतु बदलते समय के साथ हम भूलते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाएं नि:स्वार्थ भाव से सेवा कर रही हैं। कार्यक्रम में छात्राओं ने सरस्वती वंदना, गीत, नाटक, होली नृत्य प्रस्तुत किया। जिसमें निशि सोनी, वंदना यादव, विनिता गौड़, एकता दूबे, सोनी यादव, शिल्पी मिश्रा आदि को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर एसके सिंह, प्राचार्य डा. वंदना सिंह, डा. राजश्री सिंह, ईश्वरदेव सिंह, हरिश्चंद, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, डा. बीआर सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन डा. मधुलिका सिंह व धन्यवाद ज्ञापन डा. शालिनी सिंह ने किया।
फरीदुहक मेमोरियल डिग्री कालेज तालीमाबाद सबरहद में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर बुधवार को समाप्त हुआ। जिसमें एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के समन्वयक डा. राकेश यादव ने कहा कि एनएसएस से भी लोगों की सेवा की जा सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्रबंधक एजाज अहमद व संचालन डा. रियाज अहमद ने किया। अंत में प्राचार्य डा. तबरेज आलम ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में सर सैयद अहमद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मोहम्मद शाहिद नईम,डा. अमित गुप्ता, डा. राकेश सिंह, मित्रसेन यादव, शाइस्ता अकरम, वेदभूषण, अरुण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंगराबादशाहपुर में स्थित जय बजरंग महिला पीजी कालेज में चल रही सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन बुधवार को हो गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वाीरा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम अधिकारी डा. विभा पांडेय व महेश यादव ने विस्तार से एनएसएस के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य विनय कुमार गुप्त व संचालन अंबरीष लारी ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक घनश्याम मिश्रा प्राचार्या, डा. अर्चना,ब्यवास्थापक चंचल मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें