फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ैत्रीपूर्ण मैच में डीजी इलेवन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। टीडीपीजी कालेज मैदान में डीजी इलेवन एवं आईएमए के बीच सौहादपूर्ण 20-20 क्रिकेट मैच रविवार को खेला गया। आईएमए की टीम ने टास जीतकर फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी डीजी इलेवन ने 157 रन बनाए। जवाब में उतरी आईएमए की टीम बारह विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी। मैच में डीएम ने जहां चौका छक्का लगाया।
विज्ञापन

डीजे इलेवन टीम की तरफ से डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने छह चौके और दो छक्कों की मदद 35 गेंद पर 54 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। टीम में जिला जज अजय त्यागी, पुलिस अधीक्षक केके चौधरी, कमांडेट होमगार्ड बीके झॉ, अपर जिला जज जीपी तिवारी, एमपी सिंह, मनोज कुमार सिंह, मनोज गौतम, सुनील सिंह, अशोक कुमार, बलराज सिंह, महेंद्र सिंह, सीजेएम अभिनय मिश्र, एसीजेएम राहुल आनंद, मो. फिरोज, लोकेश वरुण, यजवेंद्र सिंह, धनंजय मिश्र, प्रशांत शुक्ला, मयंक जायसवाल, सुधांशु शेखर, देवेंद्र कुमार रहे। उधर आईएमए के तरफ से कैप्टन डा. हरेंद्र सिंह, डा. एनके सिंह, डा. जाफरी, डा. अजीत कपूर, डा. बीएस उपाध्याय आदि रहे। विधायक जफराबाद डा. हरेन्द्र प्रताप सिंह ने पुरस्कार वितरित किया। अच्छी गेंदबाजी के लिए सीजेएम अभिनव मिश्र को पुरस्कार मिला। टीडीपीजी कालेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार श्रीवास्तव, दुष्यंत सिंह, विरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। कमेंद्री डा. तेज सिंह, सलमान शेख, सुरेंद्र वर्मा ने की। आयोजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रवि यादव की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें