मछलीशहर। नगर के सुजानगंज मार्ग स्थित एसएम पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव कार्यकू्रम रविवार को संम्पन्न हुआ। विद्यालय के छात्र छत्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतकर दर्शकों को मन्त्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम काशुभारंभ विद्यालयर के प्रबंधक डॉ.मानिक चन्द्र गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया । इसके बाद विद्यालय के छात्रा इकरा, सुप्रिया, श्रेया, सानिया ने मां सरस्वती की बंदना कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर लिया। छात्र आलोक,अनुराग,सुहेल ने शिक्षा के महत्व को प्रदर्शित करने वाला प्रेरणादायी एकांकी नाटक प्रस्तुत किया। अराध्या,कुणाल ,ट्यूलिप सहित सभी कक्षाओं के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोंगों की खूब वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि डॉ.सुनील गुप्ता ने छात्र छात्राओं को शिक्षा की तकनीक को अपनाकर जीवन में सफलता प्राप्त करने के गुण बतकया । डॉ.सुचिता गुप्ता, डॉ.एमपी सिंह, जगदीश गुप्ता, फैजल फरीद, नरेंद्र बहादुर सिंह ने सफल नागरिक बनने की सीख दी। अध्यक्षता डॉ.मानिक चन्द्र गुप्ता ने की। संचालन राजेश गुप्ता व मुश्ताक अहमद ने किया।
किसी ने कव्वाली सुनाई तो किसी ने किया डांडिया
सिकरारा। मां शारदा इंटर मीडिएट बालिका विद्यालय में रविवार को वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया। जिसमें छात्राओं ने कव्वाली, डांडिया, पंजाबी गीत, राजस्थानी गीत, मराठी, भोजपुरी, होली गीत तथा देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रा आकांक्षा शुक्ला को स्व. तिलकधारी सिंह सर्वोत्कृष्ट बालिका पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। ज्योति शुक्ला, खुशी सोनी, आकांक्षा यादव, साबरीन बानो, अंकिता यादव सहित 22 छात्राओं को आदर्श बालिका पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि जिस शिक्षा से देश सेवा की प्रेरणा न मिले वह शिक्षा अधूरी है। शिक्षक बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार का भी पाठ पढ़ाएं, जिससे उनका चहुंमुखी विकास हो सके। जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने कहा कि बेटा अगर शिक्षित होता है तो वह एक ही कुल को शिक्षित करता है जबकि बेटी शिक्षित होती है तो वह दो कुलों को रोशन करती है। विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी सदर प्रियंका प्रियदर्शिनी ने कहा कि ग्रामीणांचल में इस आधुनिक विद्यालय की स्थापना करना एक पुनीत कार्य है। प्रबंधक जगदीश नारायण सिंह व प्रधानाचार्य शरद कुमार सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। संस्थापक विजय बहादुर सिंह व अध्यक्ष डा. जोखन सिंह ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष राजनाथ यादव, अखिलेश सिंह, सुशील उपाध्याय, नंदलाल यादव, शैलेश चतुर्वेदी, केशजीत यादव, डा. राकेश मिश्र मंगला, डॉ. संजय कन्नौजिया, सतीश पाठक आदि उपस्थित रहे। संचालन लल्लन उपाध्याय व डा. दुष्यंत कुमार सिंह ने किया। आभार शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने व्यक्त किया।