फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो खुराक पिलाने के लिए किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत जागरुकता रैली निकाली गई। रैली शाही किला से निकल कर अटाला मस्जिद, कोतवाली चैराहा व चहारसू चैराहा होते हुए सद्भावना पुल पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए लोगों को जागरुक किया गया। साथ ही पालियो की खुराक पीने से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। रैली का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.ओपी सिंह
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.ओपी सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश. सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में 28 जनवरी से दो फरवरी तक सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। जिस में शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को बूथ पर पोलियो ड्राप पिलाकर टीकाकरण किया जाएगा। जबकि 29 जनवरी से दो फरवरी तक बूथ से छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए जिले में1909 बूथ बनाए गए हैं। वहीं 1218 टीमें बनाई गई हैं। जिनके द्वारा घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के 703509 बच्चों को पोलियो की खुराक पीलाया जाएगा। रैली में 98 यूपी बटालियन एनसीसी टीडी कालेज,शहरी अंागनबाड़ी कार्यकर्ता, यूनिसेफ,कुंवर हरिबंश सिंह पैरामेडिकल कालेज की प्रशिक्षु छात्राएं, राजा कृष्ण दत्त इंटरमीडिएट कालेज व शिया इंटर कालेज के छात्र -छात्राओं ने प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आइएन तिवारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसके यादव ,डा. एके शर्मा, देवेेद्र कुमार सिंह, प्रवीन पाठक, डीएमसी रेनू सिंह, शेख अब्जाद, तबरेज व सुधीर अस्थाना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें