फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने सभी तहसीलों पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने कलेक्ट्रेट एवं सभी तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेटों को सौंपा। ज्ञापन के बाद आलू और गन्ना भी भेंट किया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की हालत बदतर हो गई है । मेहनत से तैयार की गई उनकी उपज का समुचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है । क्रय केंद्रों पर धान की खरीद नहीं हो रही है। किसानों के गन्ना मूल्य का दो हजार करोड़ रुपये का भुगतान नहीं हो पा रहा है। बिजली बिल की मंहगाई से हर कोई परेशान हो गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में सभा को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया। डा. केपी यादव ने कहा कि धरती पर जब तक किसान परेशान रहेगा, तक तक धरती पर तुफान रहेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व विधायक लल्लन यादव, पूर्व मंत्री श्री राम यादव, पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद, सचीन्द्र नाथ त्रिपाठी, अरशद खां, पूर्व सांसद दीपचंद सोनकर, जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान विरोधी, दलित विरोधी, अल्पसंख्यक विरोधी इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ी लाएगी।बदलापुर: तहसील मुख्यालय पर धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे बाबा ने कहा कि सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।उन्होंनेे कहा कि किसानों की हक की लड़ाई के लिए हम सब को आज लामबंद होकर लडनी पड़ रही है ।
इस मौके पर मुलायम यूथ ब्रिगेड के प्रीतम यादव ने अपने समर्थकों के साथ आधा दजरजन बैल , आलू , गन्ना लेकर प्रदर्शन किया । धरने को पूर्व विधायक उमाशंकर यादव, पूर्व मंत्री संगीता यादव , युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अमित यादव, बांकेलाल शर्मा ,प्रीतम यादव , सालिक राम यादव , सभाजीत यादव , रमापति यादव ने सम्बोधित किया।
मड़ियाहूँ: समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक श्रद्धा यादव जुलूस लेकर तहसील पहुंची। जहां उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। यह सरकार सिर्फ जुमलेबाजी से काम चला रही है । प्रदेश में भय का वातावरण उत्पन्न हो गया है। हमारी मां बहनें सुरक्षित नहीं है। किसान परेशान हाल में है गुंडे माफिया खुलेआम तांडव कर रहे हैं। राकेश मौर्या ने कहा क्या प्रदेश सरकार बिजली की दरें इतनी ज्यादा बढ़ा दिया है कि किसान परेशान हाल है। सभा को पूर्व चेयरमैन कमला प्रसाद साहू , अत्ताउल्लाह खान, लकी यादव, ने संबोधित किया। सभा के अंत राज्यपाल के नाम 5 सूत्री ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया गया। सभा की अध्यक्षता राजेन्द्र यादव और संचालन मंजूर हसन ने किया।
शाहगंज: तहसील मुख्यालय पर शनिवार को आयोजित समाजवादी पार्टी के धरना - प्रदर्शन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक, पूर्व मंत्री शैलेंद्र कुमार यादव ऽ ललई ऽ ने कहा क िप्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। तहसील व थाने को दलालों के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि दिन में प्रशासनिक अधिकारियों के कोर्ट में होने वाली बहस के बजाय अधिकारी रात में दलालों से सांठगांठ की हुई बातचीत के आधार पर फैसले कर रहे हैं। बेगुनाह लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाकर धन वसूली का काम थानों से किया जा रहा है। 100 नंबर की पुलिस लोगों का शोषण करने में जुटी हुई है। किसानों को उनकी उपज की कीमत नहीं मिल पा रही है। किसान बिजली, पानी की समस्या से सभी त्रस्त हैं। इतना ही नहीं लोगों को अस्पतालों में उपचार मिल पाना भी मुश्किल हो गया है।
अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्यारे मोहन यादव व संचालन सैय्यद उरूज ने किया। धरने को सुईथाकलां ब्लाक के प्रमुख मिथिलेश यादव, सोधीं के ब्लाक प्रमुख मनोज कुमार यादव गल्लू, प्रवीण कुमार सिंह, अब्दुल्ला पहलवान, निजामुद्दीन व अरशद अंसारी आदि ने भी संबोधित किया।
मछलीशहर: भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ सपाइयों ने शनिवार को तहसील में धरना प्रदर्शन किया । वक्ताओं ने कहा कि किसानों की फसल आवारा मवर्शियों द्वारा बर्बाद की जा रही है जिसके चलते भाजपा शासन में किसान सबसे ज्यादा दुखी है। किसानों को आलू,धान,गन्ना आदि का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है जिससे वह तंगहाली का शिकार है । ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिएं । कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष राजदेव पाल व संचालन महासचिव सूर्यभान यादव ने किया । सभा को विधायक एवं पूव्र मंत्री जगदीश सोनकर, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव ,पूर्व जिलाध्यक्ष राजनरायण विंद, पूर्व प्रमुख केदार नाथ यादव, मनोज यादव आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

केराकत: तहसील मुख्यालय पर सपा कार्यकर्त्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। और पांच सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम को सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने किसानों से वादा किया था लेकिन आज उर्वरक भी किसानों को नहीं मिल पा रहा है। किसान खुदकशी करने को मजबूर है। जबकि सपा सरकार मुफ्त में बिजली, फसल बीमा, बीज की आपूर्ति की व्यवस्था कराती थी। सभा को पूर्व विधायक गुलाबचंद्र सरोज, प्रभात यादव, राजबहादुर यादव डा. रामअवधपाल, डा. नूर आलम, सत्यनारायण चौहान आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता सुरेश यादव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें