जफराबाद। गणतंत्र दिवस के मौके पर सम्राट अशोक क्लब द्वारा शुक्रवार को जफराबाद नगर में राष्ट्रीय प्रतीकों की भव्य जन चेतना शोभा यात्रा अध्यक्ष सुनील मौर्या के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा हरगोविंद इंटर कालेज से निकल कर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए सम्राट अशोक द्वार पर जाकर सभा में तब्दील हो गई। शोभा यात्रा के दौरान भारत वर्ष की जय उद्घोष के साथ राष्ट्रीय प्रतीकों की जय का नारा लगाया गया।
यात्रा का शुभारंभ चेयरमैन प्रमोद बरनवाल ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया
उन्होंनेे कहा कि हम सभी को राष्ट्रीय चिंहो का सम्मान करना चाहिए। यह हमारा कर्तब्य है। रमाकान्त यादव ने कहा कि आज के परिवेश में आवश्यक है कि हर घर में भारतीय सविंधान की पुस्तक होनी चाहिए। भारतीय संविधान सभी धर्मों की किताबों से उपर है। क्लब की तरफ से राष्ट्रीय अशोकच स्तम्भ देकर जमाल हासमी, डा. शिवकुमार सेठ, तेज बहादुर, रामजी चौरसिया विजय बरनवाल, डा. सरफराज खान को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चंद मौर्य व संचालन राजेश मौर्य ने किया।