फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद व विधायक ने किया आंगनवाड़ी केन्द्रों का लोकापर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक परिसर में गुरुवार को सांसद केपी सिंह और बदलापुर के विधायक रमेश मिश्र ने छ: ग्राम पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया। मुख्य अतिथि द्वारा हसरौली गांव में आंगनबाड़ी केन्द्र के लोकार्पण के बाद ब्लाक मुख्यालय पर गढ़ासेनी, सादनपुर, सरायलोका, सुल्तानपुर एवं मरगूपुर गांव में भी लोकार्पण किया। सांसद कृष्ण प्रताप सिंह ने सरकार की उपलब्धियां बताई। ग्राम प्रधानों की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं का निराकरण न हुआ तो कार्रवाई की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बदलापुर विधायक रमेश मिश्र ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में उपेक्षित लेदुका क्षेत्र में पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर से करीब 80 गांव लाभान्वित होंगे। उन्होंने 2022 तक आवास लक्ष्य पूरी तरह पूर्ण होने का भरोसा दिलाया। उद्यान विभाग पर पहुंचकर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत ड्राप क्राप के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान डीसी मनरेगा कमलेश सोनी, बीडीओ रमाकान्त सिंह, एपीओ नृपेन्द्र बहादुर सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष शिवश्याम सिंह, महेश तिवारी, अजय सिंह, बबलू चौहान, कमलाकर मिश्र, मानिकचन्द दूबे, शैलेन्द्र पांडेय, प्रभारी शशि यादव, सुनीता यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें