तहसील प्रशासन ने गुरुवार को ग्राम पंचायत रसिकापुर तथा सरायविभार के तालाब खाते की बारह एकड जमीन को अतिक्त्रस्मण से मुक्त कराया। तालाब खाते की जमीन पर गांव के कतिपय दबंगो ने दशकों से जबरन कब्जा बना रखा था। उस जमीन पर फसल खड़ी हुई थी। तहसीलदार चन्द्रशेखर यादव ने तालाब खाते की जमीन से कब्जा हटाने की नोटिस कैलाश नाथ,रामसागर, मोतीलाल, दिनेश आदि को दिया था। किन्तु उन लोगों ने कब्जा हटाना मुनासिब नहीं समझा। एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी, सीओ दिग्विजय सिंह, नायब तहसीलदार कृष्ण राज सिंह, एसओ महराजगंज संतोष दिक्षित आदि ने मौके पर पहुंच कर तालाब खाते की जमीन पर खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जोतवा कर बेदखल कर दिया।