फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे के चलते बस पलटी, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर से सवारी लेकर जौनपुर जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस गुरुवार को सुबह करीब दस बजे घने कोहरे- के चलते शिवपुर बाईपास के निकट सड़क किनारे खाई में पलट गई। बस में सवार सात यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद चालक परिचालक भाग गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडिय़ाहूं में सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जौनपुर रोडवेज डिपो की अनुबंधित बस में कुल 15 यात्री सवार थे। सुबह के करीब दस बजे घने कोहरे के बीच एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बस का पहिया पटरी से नीचे गड्ढे में उतर गया और बस खाई में पलट गई। बस पलटते ही उसमें सवार यात्री चीखने चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर बगल में स्थित रानीपुर गांव से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर मड़ियाहूं कोतवाली प्रभारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी यात्रियों को बाहर निकलवाया। बस में सवार इंदु देवी, विकास गौतम, छविनाथ, पारस नाथ गौतम व निर्मला देवी समेत सात लोग घायल हो गए। सभी घायल भदोही के राघोपुर के निवासी हैं। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ सभी का प्राथमिक उपचार चल रहा है। अन्य यात्रियों को पीछे से आई दूसरी बस में सवार कर आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें