फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस में दिलाई गयी शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
आठवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिले के सभी तहसीलों के स्कूल कालेजों में मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। आयोजन में छात्रों के बीच प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। उपस्थित लोगों को मतदान करने एवं मतदाता बनने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

शहर के बीआरपी इंटर कालेज मैदान पर जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष सिंह ने अफसरों को बैच, टोपी एवं बुके देकर स्वागत किया।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी आरपी मिश्र ने भारत निर्वाचन आयोग के पत्र को पढ़कर सुनाया तथा मतदाताओं को शपथ दिलाई। प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें स्मृति चौरसियां को प्रथम , आंचल चैरसिया द्वितीय को दो हजार नगद एवं प्रशस्ति पत्र देकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुरस्कृत किया। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केके चौधरी , उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरपीमिश्र, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रभूषण वर्मा, उप जिलाधिकारी सदर प्रियंका प्रियदर्शनी,रामकुमार साहू, सलमान शेख, डॉ सुबास सिंह, डॉ. जंगबहादुर सिंह, रणजीत सिंह, रमाकांत राम सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, अखिलेश पाण्डेय, स्वीप प्रभारी /जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश शुक्ल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मो. मुस्तफा ने किया। शिया कालेज में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर प्राचार्य डा. शादिक रिजवी ने छात्रों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर डा. संजय पांडेय, एलपी मौर्य, डा. अमरेंद्र, डा. इरफान, डा. जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बदलापुर: सल्तनतबहादुर पीजी कॉलेज में गुरुवार को एसडीएम बदलापुर विजय प्रकाश तिवारी ने मतदाताओं को शपथ दिलाई । उन्होंने कहा कि सभी मतदाता देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। समारोह की अध्यक्षता प्रबंधक विनोद कुमार सिंह तथा संचालन अमरनाथ पाल ने किया । समारोह को तहसीलदार चन्द्रशेखर यादव , प्रबन्धक विनोद कुमार सिंह , प्राचार्य डा. व्रजेन्द्र सिंह तथा नायब तहसीलदार कृष्णराज सिंह ने भी संबोधित किया । इस मौके पर डा. डीके पटेल , डा. राममोहन अस्थाना , डा. ओपी दुबे आदि लोग मौजूद थे ।
शाहगंज: फरीदुहक मेमोरियल डिग्री कालेज सबरहद में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तत्वावधान में मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने रंगोली बनाकर लोगों को वोट के लिए प्रेरित का प्रयास किया। समारोह में उप जिलाधिकारी जेएन सचान ने अपने संबोधन में कहा कि 18 वर्ष की उम्र के लोग फार्म छह भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं। एसडीएम ने मतदाता दिवस पर छात्रों व अभिभावकों को मतदान के लिए शपथ भी दिलाई। इसके बाद पश्चिमी कौड़िया मोहल्ले के नये मतदाता बने युवाओं को मतदाता पहचान पत्र भी वितरित किया। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि मो. शाहिद नईम, अध्यक्षता कर रहे एजाज अहमद, प्राचार्य डा. तबरेज आलम आदि ने भी संबोधित किया।
मडियाहू: मडियाहूं पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवकों स्वयंसेविकाओं के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को प्राचार्य डॉक्टर एसके सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। महाविद्यालय परिसर में निबंध स्लोगन राइटिंग रंगोली आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की विभिन्न संकाय के छात्र छात्राओं तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने भाग लिया। मतदाता जागरूकता रैली कार्यक्रम में डॉक्टर संजय कुमार तिवारी डॉ सुषमा मिश्रा डॉ आजाद सिंह, वेद प्रकाश चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
जफराबाद: एमएच. स्कूल जफराबाद में तहसीलदार ने मतदाता बनने की लोगों से अपील की। इस अवसर पर प्रेमचन्द प्रजापति, संदीप कुमार सेठ, दिनेश कुमार सेठ, इजहार हुसैन, प्रधानाचार्य निशी आब्दी, डा. सरफराज खान, कयूम अंसारी, राजकेशर एडवोकेट, बशीर आब्दी, प्रवीण सिंह आदि वक्ताओं ने संबोधित किया।
करंजाकला : क्षेत्र के सिद्दीकपुर स्थिति गुलाबी देवी महाविद्यालय के छात्रों ने रैली निकाल कर सभी को मतदान के लिए जागरूक किया। मुख्य अतिथि प्रबंधक लालचन्द्र यादव लाले ने रैली को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें