क्षेत्र के राजापुर गांव में नौकुण्डीय गायत्री यज्ञ के पहले दिन गांव की महिलाओं ने सुख शांति के लिए कलश यात्रा निकाल कर गांव का भ्रमण किया। राजापुर गांव के पण्डित गुलाब शंकर तिवारी के यहां नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ गुरूवार को शुरू हुआ। जिसमें क्षेत्र के दर्जन गांवों की महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर राजापुर परियत, दाढा, रसुलहा, भाऊपुर, चतुर्भुजपुर आदि गांवों का भ्रमण किया। कलश यात्रा में गाजे बाजे के साथ शामिल हुए। आयोजक पं. शैलेंद्र तिवारी, पं. जितेंद्र तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। गायत्री यज्ञ 25 से 31 जनवरी तक चलेगा।