फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवार्ड नाइट में मनोज, संदीप, ज्योति संमानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीआई जौनपुर द्वारा अवार्ड नाइट का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें मनोज अग्रहरि को बेस्ट जेसी, संदीप पाण्डेय को बेस्ट न्यू जेसी और ज्योति श्रीवास्तव को बेस्ट जेसीरेट की ट्राफी से नवाजा गया। इसी क्रम में पूरे 2017 में जेसीआई जौनपुर को अपनी सेवा देने के लिये पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल, सचिव संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल एवं विशाल वर्मा को स्पेशल ट्राफी प्रदान की गई। जोनकॉन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिये राकेश जायसवाल, शशांक सिंह रानू, आशुतोष जायसवाल, धर्मेन्द्र सेठ, अनिल गुप्ता, संदीप पाण्डेय, गौरव सेठ, सत्य प्रकाश जायसवाल को भी पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा वर्ष पर्यन्त जेसीआई के कार्यक्रम को आयोजित करने में जिन सदस्यों ने अपना योगदान दिया, उन्हें भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव एवं विशिष्ट अतिथि बदलापुर विधायक रमेश चन्द्र मिश्र व नगर पालिका अध्यक्ष माया टण्डन रहीं। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष चन्द्रशेखर जायसवाल, रवि मिंगलानी, संजय बैंकर्स, संजीव जायसवाल, श्रवण जायवाल, सुशील वर्मा, संजय सेठ, महेन्द्रदेव विक्रम, नीरज, राजकुमार जायसवाल, दिलीप सोनी, प्रीति, वंदना, सहा, जूही सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें