फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी से देश में घटा पूंजी निवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा शासन में नोटबंदी के कारण देश में पूंजी निवेश कम हुआ है और लोगों का विश्वास घटा है। काले धन के नाम पर नोटबंदी किया गया उससे कालाधन तो नहीं आया लेकिन निन्यानवे फिसदी देश की प्रचलित पूंजी सभी बैंको में जमा हो गई।छ: लाख से अधिक लघु व मध्यम उद्योग बंद हो गये।छोटे निवेशकों को समाप्त करके मुट्ठीभर अडानी और अंबानी जैसे पूंजीपतियों के हाथों देश की अर्थ व्यवस्था सौंप दी गई। वह गुरूवार को पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह के यहां श्रद्घांजलि देने आये थे। उन्होने कहा कि मोदी युग देश के आर्थिक विनाश के रूप में याद किया जाएगा। प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नितियों के कारण किसानों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। रातभर जागकर किसान खेतों की रखवाली कर रहे हैं। उन्होने कहा कि भाजपा के चार साल पूरे हो रहें हैं अब तो मोदी सरकार को पंद्रह लाख रूपये देने की तिथि बता देनी चाहिए। देश के आठ करोड़ युवाओं को नौकरी मिलनी चाहिए 2019 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता मोदी से जवाब मांगेगी और उसका बदला चुनाव में लेगी। मणिपुर, गुजरात और गोवा के चुनाव इसके उदाहरण हैं। जनता सरका की चाल को अच्ठी तरह से समझ रही है समय आने पर इसका जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें