फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म पद्मावत के निदेशक का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म पद्मावत के रिलीज होने के बाद गुरुवार को नगर के जेसीज चौक पर फिल्म के विरोध में डायरेक्टर संजय लीला भंसाली का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान लोगों का कहना था कि राजपूतों की आन के खिलाफ यह फिल्म बनाकर मनमानी की जा रही है। इसका विरोध हर स्तर पर हम लोग करेंगे। फिल्म की कहानी को लेकर काफी दिनों से विवाद में चल रही फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को देशभर के सिनेमा घरों में रिलीज कर दी गई। फिल्म के रिलीज होने के बाद भी लोगों का विरोध जारी है। जेसीज चौक पर सिधाईं गांव के प्रधान पति उमेश सिंह के नेतृत्व में सिद्धार्थ सिंह, अंकित सिंह, संकित सिंह, शनि सिंह, ज्योति सिंह व स्वतंत्र सिंह आदि ने फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर उमेश सिंह ने कहा कि राजपूतों की शान के खिलाफ किसी तरह की मनमानी फिल्म बनाने तथा कहानी रचने वालों का विरोध हर स्तर पर किया जाएगा। हम अपनी गौरवशाली इतिहास को बनाए रखने के लिए हर तरह का संघर्ष करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें