डोभी। बेटियां हमारा अभिमान हैं। इन्हें भार न माने। इन्हें पढ़ने और बढ़ने का अवसर दें तभी स्वास्थ्य समाज की स्थापना हो सकती हैं। लड़के तो सबके पास होते है लेकिन बेटियां जिनके नसीब में होती हैं उन्ही के घर जन्म लेती है बेटियां। यह बात बीरीबारी में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोभी के सभागार में संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक डा .अंशु सिंह ने कही। वह बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थीं।
आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि कि वे संकल्प लें कि भ्रूण हत्या नहीं होने देंगे। गीत के माध्यम से भ्रूण हत्या रोकने का संदेशन दिया गया। डोभी के चिकित्सा अधीक्षक डा .एसके वर्मा ने कहा कि हमें संकल्प लेना चाहिए कि किसी भी स्थिति में भ्रूण हत्या न होने दें। डा. डीके सिंह , डा. आरपी मौर्य ने बालिका सुरक्षा एवं उनके महत्व पर विस्तार से बताया। डोभी स्वास्थ्य केंद्र की टीम की सराहना करते हुए बताया की नसबंदी के मामले में डोभी से चिकित्साधीक्षक डा. एसके वर्मा को सम्मानित भी किया जा चुका है। इस अवसर पर डीके सिंह, कमलेश मिश्रा, अखिलेश चन्द्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र जोशी , योगेन्द्र सिंह , पिंटू सिंह, शुनील दत्त, धीरज सिंह, सेवा संगठन के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह उपस्थित रहे। संचालन मनोज सिंह ने किया।