बदलापुर / घनश्यामपुर। बदलापुर के विधायक रमेशचंद मिश्र ने कहा कि विद्युत उपकेन्द्र के निर्माण से.क्षेत्र के 80 गांव के हजारों ग्राहकों को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलेगी। इन गांवों के ग्राहकों के सामने लो बोल्टेज की समस्या बनी रहती थी। जिससे पम्पिंगसेट , समर्सिबल आदि नही चल पाता है। ग्राहकों को अब बेहतर विद्युत आपूर्ति के साथ ही लो बोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। वह बुद्धवार को क्षेत्र के मछलीगांव स्थित 33/11 विद्युत उपकेन्द्र के लोकार्पण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा यह है कि हर घर चौबीसों घंटे रोशनी से जगमाता रहे। उन्होंने कहा कि कम क्षमता वाले ट्रान्सफार्मर से अधिक लोड होने के कारण लो बोल्टेज की क्षमता बनी रहती है। जहां ऐसी स्थित है वहां के ट्रान्सफार्मर की क्षमता वृद्धि के लिए जानकारी देने। ताकि उनकी क्षमता वृद्धि कराया जा सके। बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए विधायक ने ग्राहकों से अपील किया कि आप सब लोग बकाये बिल का भुगतान कर दें। उपकेन्द्र के निर्माण में मानक तथा गुणवत्ता न पाए जाने पर विधायक ने ठेकेदार को फटकार लगायी। विभाग को निर्देशित करते हुए ठेकेदार के भुगतान पर भी उन्होंने रोक लगाने का निर्देश दिया। अध्यक्षता सत्यदेव सिंह तथा संचालन संजीव शर्मा ने किया। इस मौके पर अस्त्रित्त्धशासी अभियंता एके मिश्र , अधिशासी अभियंता बीबी सिंह , आनन्द सेठ , चंचल सिंह, गंगा प्रसाद सिंह , गुप्तेश्वर प्रसाद शुक्ल, बिनोद तिवारी , हरिजीत शर्मा , दिलीप गुप्ता , सुरेश चौहान , अशोक सिंह , स्वतन्त्र मिश्र आदि मौजूद थे।