फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ ने 3-1से सोनभद्र को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
केराकत। खेल भाई चारे का संवाहक है। खेल से भाई चारा फैलता है और खेल से एक दूसरे खिलाड़ी से पहचान बनती है। उक्त बातें मुख्य अतिथि डा. नवीन यादव ने बुधवार को पब्लिक इंटर कालेज केराकत के मैदान में आर्य फुटबाल स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में चल रहे फुटबाल प्रतियोगिता में कही।
विज्ञापन

आजाद सपोर्टिंग क्लब मऊ व सोनभद्र स्पोर्टिंग क्लब सोनभद्र के बीच खेला गया।जिसमें प्रथम हाफ में मऊ के खिलाड़ी एक गोल मारकर अपनी बढ़त बनाई। कुछ समय बाद सोनभद्र के खिलाड़ी ने भी एक गोल दागकर खेल बराबरी पर कर ली। इसके बाद खेल आक्रामक होता चला गया। दो टीमें अपनी -अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ा संघर्ष करते रहे। 20 मिनट के बाद मऊ के खिलाड़ी ने फिर एक गोल मारकर अपनी बढ़त बना लिया।खचाखच भरे दर्शको ने दोनों टीमो के खिलाड़ियों का हौसला बुलन्द करते रहे।दूसरे हाफ के आखिरी समय में मऊ के खिलाड़ी ने एक और गोल मार कर अपनी और बढ़त बना लिया। खेल के आखिरी समय तक काफी प्रयास के बाद भी सोनभद्र की टीम गोल उतारनें में असफल रही। खेल में निर्णायक की भूमिका निभा रहे मानिक राज यादव ने मऊ के टीम को 3-1 से विजयी घोषित किया। इस मौके पर आरपीडी नर्सिंग होम के प्रबंधक डा. नवीन यादव, बलिराज आर्य,हिरेंद्रयादव,सत्यप्रकाश आर्य,सुरेश चंद शर्मा,ओमप्रकाश सिंह,अजीत गुप्ता,आनंद,बेचन यादव प्रधान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें