फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जफराबाद कस्बे से हटवाया जाएगा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जफराबाद। नगर पंचायत की हुई बैठक में मंगलवार को अतिक्रमण और स्वच्छता अभियान पर चर्चा हुई। बैठक में तय हुआ अभियान चलाकर कस्बे को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा। साथ ही अभियान चलाकर सफाई कराई जाएगी। कस्बे के एक आदर्श बाजार के रूप में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में कस्बे में अतिक्रमण की समस्या पर सभी ने नाराजगी जताई। सर्वसम्मत से प्रस्ताव पारित हुआ कि नगर पंचायत में अतिक्रमण हटाओ अभियान शीघ्र ही चलाया जाए और कस्बे को अतिक्रमण से मुक्त किया जाए। इसके साथ ही नगर पंचायत के दोनों छोर पर लगाए गए स्वागत द्वार को रेडियम लाइट से सजाया जाएगा। जिन वार्डों में अभी तक पेयजल हेतु पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है वहां पर नई पाइप लाइनें बिछाई जाएगी। तथा वार्डों में प्रकाश के लिए एलईडी लाइट को लगाया जाएगा। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया जिस पर सभी ने सहमति जताई। नगर पंचायत की समस्या के समाधान के लिए विधिक सलाहकार की नियुक्ति पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में अवध नारायण, अजय मौर्या, असद खान, दुर्गावती देवी के अलावा सभी सभासद, चेयरमैन प्रमोद बरनवाल, अधिशासी अधिकारी डा. संजय कुमार, वेदप्रकाश, राजमन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें