फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडी इंटर कालेज ने वालीबाल ट्राफी पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के रीठी गांव में मंगलवार को आयोजित राजकुमार यादव स्मारक अंतरराज्यीय वालीबाल टूर्नामेंट ट्राफी पर टीडी इंटर कालेज ने कब्जा कर लिया। फाइनल मुकाबले में टीम ने टीडी कालेज को लगातार दो सेटो में 15-9 व 15-11अंको के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन

पहले लीग मुकाबलों में रोमांचक खेल का प्रदर्शन करते हुए टीडी कालेज ,जंगीपुर, लम्भुआ तथा टीडी इंटर कालेज की टीमो ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले तीन सेटों के मैच में टीडी कालेज ने नवदीप क्लब जौनपुर को 21-16, 21-14, 20-21,से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना लिया। इसी तरह लम्भुआ की टीम ने मुरकी जौनपुर को एक तरफा मुकाबले में 15-5,15-9 से हराया। पहले सेमीफाइनल में टीडी कालेज ने जंगीपुर को एक सेटों के रोमांचक मैच 25-17 अंकों के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि दूसरा सेमीफाइनल टीडी इंटर कालेज और लम्भुआ के बीच हुआ। जिसमें टीडी इंटर कालेज ने लम्भुआ को 25-18 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। हृदय रोग विशेषज्ञ डा. पंकज सिंह ने खिलाड़ियों को ट्राफी ट्रैक शूट देकर पुरस्कृत किया। कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने स्व.राजकुमार यादव को सच्चा समाजसेवी बताया। निर्णायक की भूमिका में राज मणि यादव, सुनील कुमार, सोनू सिंह रानू विक्रमा जीत सिंह ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें