फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीली नदी सूखनें से फसलों की सिंचाई को लेकर किसान हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर/ घनश्यामपुर। पीली नदी सूख गई है। इससे बदलापुर के आसपास के गांवों में सिंचाई का संकट पैदा हो गया है। इन गांवों में किसानों के पास नदी के अलावा सिंचाई का कोई साधन नहीं है। फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। नदी में जहां कहीं पानी बचा है, वहां को छोड़ कर शेष इलाके की फसल बरबादी कगार पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

ग्राम खजुरन निवासी प्रमोद शुक्ल मोनू , रामपुर के बिहारी मौर्या, मरगूपुर के ग्राम प्रधान राजेश सिंह राजन, दुगौली के पूर्व प्रधान बाबूराम यादव, कस्तूरीपुर के भूलनराम केवट का कहना है कि कभी जनवरी माह में नदी का पानी नहीं सूखता था। नदी के पानी से ही फसल की सिंचाई आराम से हो जाती थी। जनवरी में ही नदी सूखने से खजुरन, पहितियापुर, रामपुर, मरगूपुर, दुगौलीकला , कस्तूरीपुर, दाउदपुर आदि गांवों के किसानों की फसल सिंचाई के अभाव में चौपट होने की कगार पर है। सिंचाई तो समस्या बनी ही है। इसके बावजूद नदियों के किनारे अपना ठाव बनाए हुए नील गाय के साथ ही अब आवारा पशु भी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें