सिकरारा। ब्लॉक क्षेत्र की नौ साधन सहकारी समितियों के डायरेक्टर चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन शुरू हो गया। ब्लाक के प्रभारी एडीओ सहकारिता अजय कुमार ने बताया कि सिकरारा ब्लॉक में गोनापार, खपरहा , राम नगर, भरतपुर (शेरवा), बाकी, बिशुनपुर, बढ़ौना, लखौवा और सैदनपुर साधन सहकारी समितियां हैं। बढ़ौना व रामनगर में सभी डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं जबकि कुछ जगहों पर लड़ाई के आसार हैं। सबसे रोचक लड़ाई गोनापार समिति में है। यहां देवरानी व जेठानी आमने-सामने हैं। देवरानी सुधा सिंह और जेठानी इंद्रावती में कांटे की टक्कर दिख रही है। भरतपुर (शेरवा ) समिति में छह डायरेक्टर निर्विरोध चुने गए। ग्राम सभा शेरवा , देवपुर व दुदौली में दो-दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं ।