जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में हैं। बोर्ड से भेजी गई कापियों की आपूर्ति परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को शुरू हो गई है। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 241 केंद्र बनाएं गए हैं। इस साल हाईस्कूल और इंटर मीडिएट की परीक्षा में 204418 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए 13.50 लाख कापियां जिले में पहुंच चुकी है। परीक्षा केंद्रों पर 30 जनवरी के बीच कापियां भेज दी जाएगी। शनिवार को पहले दिन शाहगंज तहसील के विद्यालयों को कापी भेजी जा रही है।
सत्र 2018 की यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 204418 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसमें 107659 छात्र और 96759 छात्राएं शामिल हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में 110539 छात्र शामिल होंगे। जिसमें 59683 छात्र और 50856 छात्राएं हैं। जब कि इंटरमीडिएट की परीक्षा में 93879 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। जिसमें 47976 छात्र और 45903 छात्राएं हैं। परीक्षा के लिए पांच ट्रकों से प्रश्नपत्रों की आपूर्ति भी जिले को कर दी गई है। छात्र संख्या के हिसाब से पेपर बाकायदा सील बंद कर भेजा जा रहा है। शांतिपूर्ण व नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्राध्यक्षों को निर्देश दे दिया गया है। इस साल सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। नकल की शिकायत वाले परीक्षा केंद्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी। तहसील के अधिकारियों के अलावा जिले के करीब 12 से अधिक अधिकारियों को परीक्षा के निगरानी के लिए लगाया गया है।
परीक्षा के लिए पहुंची 13.50 कापियां
जौनपुर। बोर्ड परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू हो रही है। जिसके लिए 13.50 लाख उत्तर पुस्तिकाएं जिले में पहुंच चुकी है। हाईस्कूल की परीक्षा के लिए छह लाख ए कापियां और 1.42 लाख बी कापियां है। इसी प्रकार इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 7.50 लाख ए कापियां और 1.42 लाख बी कापियों पहुंच चुकी है।