फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर योगेश तो महामंत्री पद पर नागेंद्र निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर । बदलापुर तहसील अधिवक्ता संघ के विभिन्न पदों के लिए पड़े मतों की गणना शुक्रवार को हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर योगेश त्रिगुनायत व महामंत्री पद पर नागेंद्र प्रताप सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव परिणाम की घोषणा वरिष्ठ चुनाव अधिकारी हरीलाल पाल ने किया है ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर योगेश त्रिगुनायत को 93 मत मिला है।जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी हीरालाल यादव को 68 मत मिला। इस दौरान 25 मत अधिक पाकर योगेश त्रिगुनायत अध्यक्ष पद पर विजयी हुए। महामंत्री पद पर नागेंद्र प्रताप सिंह को 86 मत और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजेंद्र प्रसाद तिवारी को 58 मत मिला। इस दौरान 28 मत अधिक पाकर नागेंद्र प्रताप सिंह महामंत्री पद पर विजयी हुए। इसी क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मीशंकर , कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जयप्रकाश सिंह ,कोषाध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर यादव , संयुक्त मंत्री पद पर चंद्रभान बिंद निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गये है । जबकि सदस्य पद पर आनंद कुमार, पवन कुमार पांडेय ,राजबहादुर यादव , विपिन कुमार पाल व दिनेश कुमार निर्वाचित हुए है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें