फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलंब शुल्क के साथ जमा होगा 20

विज्ञापन
विज्ञापन
वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जुड़े 208 कालेजों का परीक्षा फार्म विलंब शुल्क के साथ जमा किया जाएगा। मुख्य परीक्षा 2018 के लिए स्नातक/स्नातकोत्तर महाविद्यालय के फार्म अब तक बिना बिलम्ब शुल्क के जमा किए जा रहे थे। लेकिन फार्म जमा करने के लिए निर्धारित तिथि बीत जाने के बाद भी इन कालेजों ने फार्म नहीं जमा किया। जौनपुर के 139, आजमगढ़ 155, गाजीपुर 184, मऊ 72, हंडिया के एक कालेजों ने परीक्षा फार्म जमा किया है। 208 कालेजों ने अभी तक परीक्षा फार्म नहीं जमा किया है। परीक्षा अधीक्षक विनोद तिवारी ने बताया कि जो कालेज अब तक परीक्षा फार्म जमा नहीं किए हैं, उनका फार्म बिलम्ब शुल्क के साथ जमा कराया जाएगा। ऐसे कालेजों को पत्र भेजा जा रहा है। वीरबहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय के सत्र 2017 के श्रेणी सुधार परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। विवि के गोपनीय विभाग के अधीक्षक एमएम भट्ट ने कहा कि छात्रों का रिजल्ट विवि के वेबसाइट पर अपलोड करा दिया गया है।
विज्ञापन

इनसेट
छात्रों ने किया औद्योगिक भ्रमण
करंजाकला। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय व्यवसाय प्रबंधन विभाग के छात्रों का एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण गुरुवार को आयोजित किया गया। छात्र/छात्राओं ने वाराणसी स्थिति पारले जी कंपनी के उत्पादन एवं अन्य विभागों का भ्रमण किया। कंपनी के प्रबंधक एसएच उपाध्याय ने छात्रों को औद्योगिक क्षेत्र का आधुनिक तकनीकियों व उत्पादन विषय पर विशेष जानकारी दी। विभागाध्यक्ष डा. मुराद अली ने कहा कि पठन-पाठन के आलावा प्रायोगात्मक कार्यविधि में हिस्सा लेने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है। ऐसे औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम में विद्यार्थियों का बहुमुखी विकास संभव है। जिससे छात्र उद्योग जगत में अपना महत्व पूर्ण योगदान दे सकते हैं। संकाय अध्यक्ष प्रो. बीडी शर्मा ने शुभकामनाएं दी और छात्रों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिक्षक सुनील कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें