मिनिस्ट्रीयल चतुर्थ श्रेणी कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव के नामांकन के अंतिम विजय कुमार बिंद अध्यक्ष और अरूण यादव संगठन मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। मंत्री पद पर धनंजय दूबे और अरविंद मौर्य अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिनके भाग्य का फैसला 27 जनवरी को निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद होगा। विजय के अध्यक्ष बनने पर कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रमोद यादव, मंत्री आशीष त्रिपाठी, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, राजेश यादव, हमीद अहमद, भानु प्रताप, सृजन राम, रतन चंद्र मौर्य, अनिल शर्मा, हंसराज यादव ने खुशी जताई है।