फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थयात्रियों से भरी डीसीएम पेड़ से टकराई, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या से काशी जा रही तीर्थ यात्रियों से भरी डीसीएम गुरुवार को तड़के छह बजे सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के कबेली गांव के निकट हाईवे किनारे पेड़ से टकरा गई। डीसीएम में कुल 30 यात्री सवार थे जिसमें से सात लोग घायल हो गए। एंबुलेंस से सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चार को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया जबकि तीन की हालत नाजुक देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया। डीसीएम में सवार सभी तीर्थयात्री महाराष्ट्र के जलगांव के हैं।
विज्ञापन

अन्नपूर्णा तीर्थयात्रा सेवा मंडल जामनेर, जिला जलगांव ,महाराष्ट्र के लोग डीसीएम से तीर्थ यात्रा पर निकले हैं। वे सभी अयोध्या से लौटकर काशी जा रहे थे। गुरुवार को सुबह छह बजे डीसीएम कबेली गांव के साढ़ापुर मोड़ के पास पहुंची थी तभी घने कोहरे के चलते गाड़ी हाईवे किनारे पेड़ से टकरा गई। कोहरे के चलते गाड़ी की रफ्तार धीमी थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। डीसीएम में सवार सुगंता बाई (56) पत्नी ओंकार , कौशल्या बाई (60) पत्नी अपावेन, भागवत (40) पुत्र बालकृष्ण, शोभना (60) पत्नी एकनाथ, मोथुराबाई (50), विमला बाई (60), कोकिला बाई (60) घायल हो गई। डीसीएम में कुल तीस यात्री सवार थे। सभी यात्री मुक्तये नगर , जिला जलगांव, महाराष्ट्र के हैं। गंभीर रूप से घायल सुगंता ,कोशिल्या बाई ,भागवत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर में भर्ती कराया गया है।
शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सुरिस गांव निवासी अशोक कुमार (40) सुबह अपनी बाइक से शाहगंज से घर वापस जा रहे थे। गांव के समीप पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। जिसमें अशोक घायल हो गए। उन्हें राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सतहरिया प्रतिनिधि के अनुसार मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पुरऊपुर गांव में पेट्रोल पंप के पास बुधवार की रात रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। बस में सवार चार यात्रियों को मामूली चोट आई। अन्य यात्री बाल बाल बच गए। घने कोहरे के चलते हादसा हुआ। बस क्षतिग्रस्त हो गई। यात्रियों को दूसरी बस से आगे के लिए रवाना किया गया।
थानागद्दी प्रतिनिधि के अनुसार केराकत कोतवाली क्षेत्र के नाऊपुर गांव के पास टवेरा और बाइक की टक्कर में एक चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गए। नाऊपुर गांव निवासी डॉ. मुकेश कुमार प्रजापति (30)घर से वाराणसी जा रहे थे। वह अपने गांव में नहर की पुलिया के पास पहुंचे थे तभी ट्रक को ओवर टेक करने के चक्कर में सामने से आ रही टवेरा गाड़ी की चपेट में आ गए। जिससे उनके सिर व हाथ मे गंभीर चोटे आई है। सूचना पर पहुचे परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
इनसेट
सड़क हादसे में घायल छात्रा की मौत
बदलापुर/घनश्यामपुर। बदलापुर कस्बा स्थित सल्तनत बहादुर पीजी कालेज के पास बुधवार को ट्रक की चपेट में आकर घायल छात्रा छात्रा रेशमा (16) पुत्री बालमुकुंद की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। रैभानीपुर निवासी रेशमा संग्राम बालिका इंटर कालेज में कक्षा 10 की छात्रा थी। वह बुधवार को तीन बजे छुट्टी होने पर अपनी सहेली कंचन के साथ साइकल पर बैठकर घर लौट रही थी कि रास्ते में ट्रक के धक्के से घायल हो गई थी। छात्रा की मौत की खबर मिलते ही गुरुवार को संग्राम बालिका विद्यालय में शोक के बाद स्कूल बंद कर दिया गया। प्रबंधक संजय सिंह व प्रधानाचार्य शैल कुमारी सिंह ने बताया कि छात्रा रेशमा की मौत के चलते 20 जनवरी को कालेज में आयोजित वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें