जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 29 जनवरी को 12 बजे से प्राथमिक विद्यालय हुसेनाबाद देहात में कैंप लगाया जाएगा। जिसमें पति के मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, नि:शक्त जनों के भरण पोषण अनुदान पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों का आधार नंबर पेंशन से लिंक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए पेंशन धारकों का आनलाइन आवेदन भी किया जाएगा। नए लाभार्थी आय प्रमाण पत्र, पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, उम्र प्रमाण पत्र, आधार नंबर, राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता पासबुक, मोबाइल नंबर एवं पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं।