फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में हेराफेरी को लेकर मेंहदी समिति पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। साधन सहकारी समिति के डेलीगेट्स के चुनाव के लिए तैयार की गई मतदाता सूची में हेराफेरी के आरोप में बुधवार को विकास खंड मडिय़ाहूं के साधन सहकारी समिति मेंहदी पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। आरोप है कि मतदाता सूची में नियम के खिलाफ लोगों का नाम शामिल कर लिया गया है। एआर कोआपरेटिव गणेश गुप्ता ने फोन पर लोगों को सुधार का आश्वासन दिया तो लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

कोआपरेटिव के सभी पदों पर चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। साधन सहकारी समितियों के डेलीगेट्स का चुनाव सदस्य करते हैं। बुधवार को सदस्यों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होना था। इसके लिए इलाके के कई गांव के प्रधान, जिला पंचायत सदस्य समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण साधन सहकारी समिति मेहंदी पर जुटे थे। मतदाता सूची देखते ही लोग भड़क गए। आरोप है कि सचिव ने मनमानी तरीके से मतदाता सूची तैयार कर दी है। जिन क्षेत्र के बाहर के लोगों का नाम शामिल कर लिया गया है। यह भी आरोप लगाया कि यहां तैनात सचिव विनोद कुमार से काम लेने के लिए हाईकोर्ट ने रोक लगाई है बावजूद उन्हीं की देखरेख में चुनाव कराया जा रहा है। हंगामे की खबर पर पुलिस पहुंच गई। थानाध्यक्ष ने सूचना एआर कोआपरेटिव को दी। एआर ने यहां मौजूद रामनाथ यादव और जिला पंचायत सदस्य विक्रम यादव से फोन पर बात की और कहा कि उनकी जो भी शिकायत हो लिखित रूप से दे दें उसका निदान किया जाएगा। इसपर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। यहां हंगामा करने वालों में अशोक मिश्र प्रधान बेलगहन, महेंद्र कुमार प्रधान मीठेपार, चंद्र प्रकाश चौहान, चंद्रभूषण, ओमप्रकाश, संतोष कुमार, लाल बहादुर, महेंद्र, कमला प्रसाद समेत सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें