फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायी समिति ने महिला बंदियों से पूछा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान मंडल की महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण की। जहां महिला बंदियों से उनके स्वास्थ्य बच्चों की देखभाल और खान-पान के बारे में पूछा। उधर सिद्दीकपुर स्थित राजकीय आईटीआई में गंदगी देखकर टीम की सदस्य नाराज हो गई। उन्होंने प्रधानाचार्य को इसके लिए फटकार लगाई।जिला कारागार में 60 महिलाएं बंद हैं। उनके साथ 20 बच्चे भी हैं। जिनकी उम्र 10 वर्ष से कम है। विधायी समिति की अध्यक्ष संगीता बलवंत, सदस्य सरिता भदौरिया, श्रृति स्मृता, सुषमा पटेेल, डा. लीना तिवारी आदि पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से मंगलवार को जिला कारागार पहुंची। जहां महिला बंदियों ने उन्हें अपनी परेशानियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ठंड में मिला कंबल ठीक नहीं है जिससे ठंड लग रही है। उनके बच्चे भी ठंड की वजह से बीमार हो जा रहे हैं। भोजन की क्वालिटी भी ठीक नहीं है। समिति के सदस्यों ने उन्हें आश्वासन दिया और जेल अधिकारियों को इसके लिए चेतावनी दी। इसके बाद आईटीआई सिद्दीकपुर टीम पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। वर्कशाप में गंदगी का अंबार लगा हुआ था। जिसे देखकर समिति की सदस्य नाराज हुई। उन्होंने इसके लिए चेतावनी दिया। इस मौके पर सेवा योजन अधिकारी राजीव सिंह, प्रधानाचार्य शिव बालक राम वर्मा भी मौजूद रहे। इसके पूर्व सोमवार की रात में जिला महिला अस्पताल का टीम ने निरीक्षण किया था। जहां प्रसव में घुसखोरी की शिकायत पर सीएमओ ने स्टाफ नर्स आशा देवी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें