फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि परिसर में लगेंगे 200 सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह को देखते हुए तैयारियां जोरों पर है। पूरे परिसर में 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। कैमरा लगने के बाद पूरे परिसर की निगरानी तीसरी आंख के जिम्मे हो जाएगी। इसके लिए अलग से कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। कैमरा लगाने के लिए एक टीम विश्वविद्यालय परिसर में डेरा डाल चुकी है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर, आवासीय एवं गेस्ट हाउस परिसर में भी कैमरे लगाए जाएंगे। वैसे तो पहले से ही तैयारियां चल रही थी। लेकिन दीक्षांत समारोह को देखते हुए कैमरे लगाने में तेजी आई है।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर ग्रामीणांचल से जुड़ा है। बाउंड्री न होने से गांव के लोग और पशु भी परिसर में आ जाते हैं। चोरी की कई घटनाएं भी हो चुकी है। सुरक्षा के लिहाज से और दीक्षांत को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन तकरीबन एक करोड़ रूपए इस पर खर्च कर रहा है। सीसीटीवी कैमरे लगाने वाले इंजीनियर निशांत जैन ने बताया कि 20 मजदूरों को लगाकर वायरिंग की जा रही है। एक जगह कंट्रोल रूम न बनाकर अलग-अलग विभागों में कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी तक अधिकतर कैमरे लगा दिए जाएंगे। उधर वित्त अधिकारी एमके सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से और परीक्षा में पारदर्शिता बरते जाने के लिए कैमरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें