फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल पीएम के दौरे का जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। मरकजी सीरत कमेटी की मंगलवार को अटाला मस्जिद के पास अध्यक्ष इरशाद अनवर खान की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस्राइल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू के भारत दौरे का एक स्वर में विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस्राइल मानवाधिकारों का सबसे बड़ा हननकर्ता है। फिलिस्तान में अमानवीय कारवाई में लिप्त रहा है, जिसका खूनी इतिहास रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत सदैव पीड़ित देश फिलिस्तान के साथ खड़ा रहा और इस्राइल का मुखर विरोध का भारत का इतिहास रहा है। इस्राइल को फिलीस्तान के सीने पर अवैध रूप से अमेरिका द्वारा बसाया गया। दुनिया के कई मुल्कों ने आज भी इस्राइल को एक राष्ट्र के रूप में मान्यता नहीं दी है। संचालन अरशद कुरैशी ने किया। उपाध्यक्ष हनीफ अंसारी, पूर्व सदर व सभासद साजिद अलीम एवं पूर्व उपाध्यक्ष आरिफ हबीब, तारिक इकबाल, परवेज अंसारी, इकराम सौदागर, मुन्ना राजा, मोहम्मद राशिद, आस मोहम्मद, रफीउद्दीन, इमरान, मेराज, सलीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें