फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसुलेटर में आई खराबी के चलते बंद रही विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खेतासराय। बीती रात खेतासराय के बादशाही उपकेंद्र के मेन लाइन में आई खराबी के चलते क्षेत्र के दर्जनों गांवों में रात 11 बजे के बाद अंधेरा हो गया। विद्युत कर्मियों द्वारा फाल्ट ठीक करने के बाद मंगलवार की दोपहर आपूर्ति चालू हुई।
विज्ञापन

क्षेत्र के बादशाही उपकेंद्र के मनेच्छा, युनुसपुर, मझौरा, गुरैनी, चकसा, गयास, तारगहना, जमदहा, शाहापुर, बारा आदि दर्जन भर से अधिक गांवों की आपूर्ति रात 11 बजे के बाद ठप हो गई। जानकारी होने पर सुबह विद्युत विभाग के अवर अभियंता पुनीत कुमार सिंह, लाइनमैन राजेन्द्र कुमार विद्युत कर्मियों के साथ बादशाही उपकेंद्र पहुंचकर फाल्ट ढूंढने में लग गए। बादशाही से शाहगंज के बीच खरौना में मेन लाइन में इंसुलेटर पंक्चर हो गया था। दोपहर 3 बजे मरम्मत के बाद आपूर्ति चालू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें