फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद के घर शोक जताने पहुंचे मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। ग्राम विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह व जिला सहकारी बैंकके पूर्व चेयरमैन पाणिनि सिंह सोमवार को पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह के आवास पर पहुंचकर उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। मंत्री ने और पूर्व चेयरमैन ने पूर्व सांसद के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने कहा कि स्वर्गीय कमला सिंह ने राजनीति में नैतिकता , सूचिता, ईमानदारी व सच्चरित्रता का एक प्रतिमान क़ायम किया है। उनके प्रतिमानों को हर जनप्रतिनिधि को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। मंत्री ने पूर्व सांसद कमला सिंह के दोनो बेटों विनय सिंह व अनिल से भेंट कर दु:ख की इस घड़ी में साथ देने की बात कही। उनके साथ दीवानी बार के पूर्व अध्यक्ष तेजबहादुर सिंह , भाजपा नेता विनय सिंह, श्रीराम सिंह , आलोक मिश्रा, दयाराम पाल मौजूदथे।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद कमला सिंह के निधन पर दुख प्रकट किया गया। साथ ही दिवांगत आत्मा की शांती के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्घांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी राहुल सिंह सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें