जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि सजल कुमार सदस्य क्षेत्र पंचायत बक्शा ने ब्लाक प्रमुख रंजीत यादव के विरुद्ध क्षेत्र पंचायत के आधे से अधिक निर्वाचित सदस्यों के शपथपत्र के साथ अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस नौ जनवरी को दिया था। परीक्षण के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए पंचायत की बैठक पांच फरवरी को सुबह 11 बजे क्षेत्र पंचायत बक्शा कार्यालय में होगी। बैठक की अध्यक्षता करने के लिए उपजिलाधिकारी सदर को नामित किया गया है।