जौनपुर। केराकत के बाबा घाट पर स्वच्छ गोमती अभियान के तत्वावधान में आदि गंगा गोमती की भव्य आरती की गई। पूरे घाट पर भारी भीड़ उमड़ पड़ा। मां गोमती के जयकारे से पूरा घाट गूंज उठा। ब्राह्मणजनों ने पूजन का संकल्प दिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लोगों मां गोमती को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि अभियान के मुख्य संरक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्र ने कहा कि सभी लोग एक साथ मां गोमती की रक्षा के लिए आगे आए। विशिष्ट अतिथि विधायक दिनेश चौधरी, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू ने कहा कि गोमती अभियान की आवाज को सदन तक पहुंचाएंगे। हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अरूण गुप्ता ने कार्यक्रम की सराहना की। संचालन आलोक वैश्य एवं आभार अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने व्यक्त किया। इस मौकेे पर संरक्षक संजय आर्य, राजेश मिश्र, ओम प्रकाश कन्नौजिया, संजय गुप्ता, चन्द्रिका यादव, मनोज तिवारी, बृजेश, राजेंद्र विश्वकर्मा, शक्तिमान मिश्र, चंदन निषाद, बलराम निषाद, कृष्णकांत साहू, पीयूष चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।